बालों में हेयर कलर लगाने के सिंपल टिप्स
बालों में हेयर कलर लगाने से बालों का लुक और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप सोचती हैं कि सैलून में हेयर कलर लगवाना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है तो आप खुद घर पर ही हेयर कलर लगा सकती हैं। घर पर हेयर कलर लगाना आपके लिये और भी सिंपल बन सकता है अगर आप हमारे नीचे दिये गए इन टिप्स का पालन करें तो। जब आप घर पर एक बार हेयर कलर लगाएंगी तब आपको इसकी सारी विधि ठीक से पता चल जाएगी। हेयर कलर लगाने के बाद बालों को हफ्ते में केवल 2-3 बार ही धुलें। तो आइये जानते हैं घर पर कैसे लगाएं सिंपल तरीके से हेयर कलर।सलर तरीका अपनाएं:
घर पर हेयर कलर लगाने के लिये सिंपल तरीका अपनाएं। हेयर कलर तभी लगाएं जब आपको एक नया शेड चाहिये हो या फिर आपको अपने ग्रे बालों को छुपाना हो। घर पर एक्सपेरिमेंट करना सही नहीं होगा।
उचित शेड:
मार्केट में आपको 100 तरह के शेड्स मिल जाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने लिये उपयुक्त शेड का चुनाव करें। हेयर कलर आपकी स्किन टोन पर फिट बैठना चाहिये।
Page 1 Page 2
बालों में हेयर कलर लगाने के सिंपल टिप्स
Reviewed by Ram Kumar
on
September 29, 2015
Rating:
No comments: